{"_id":"62eaa4b518b7a30cc53aa7b4","slug":"election-bulandshahr-news-gbd242484941","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ग्राम प्रधान, पांच बीडीसी सदस्यों के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ग्राम प्रधान, पांच बीडीसी सदस्यों के लिए मतदान आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। खाली चल रहे छह ग्राम प्रधान और पांच बीडीसी सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को 26 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम करने के निर्देश डीएम सीपी सिंह ने दिए हैं।
बृहस्पतिवार को पहासू के गांव बहलोलपुर, स्याना के थलइनायतपुर, हाजीपुर, दानपुर के खरिकवारी, जहांगीराबाद देहात और लखावटी के गांव बुढाना में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। इनमें से गांव हाजीपुर और बुढाना में तीन-तीन और खरिकवारी में एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया था। इन गांवों में कुल 22 प्रत्याशी प्रधान पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं पांच बीडीसी सदस्य पद के लिए 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए बुधवार को 26 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। वहीं खुर्जा के गांव रोहिंदा, बीबीनगर के गांव तिबड़ा, बुलंदशहर के गांव अच्छेजा घाट, पहासू के गांव बैरमनगर, अनूपशहर के गांव सौहरखा, सिकंदराबाद के गांव ख्वासपुर में ग्राम पंचायद सदस्य पद की सीट इस बार भी खाली रह गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक इन गांवों में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मत पेटिकाओं को सुरक्षित रखवाया जाएगा। शुक्रवार को संबंधित ब्लॉक में मतगणना कराते हुए परिणाम जारी किया जाएगा।
चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। शुक्रवार को मतगणना कराते हुए परिणाम जारी किया जाएगा। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन