{"_id":"6202a9547a08f66d8a27db56","slug":"election-bulandshahr-news-gbd2338362159","type":"story","status":"publish","title_hn":"178 सेक्टर में बांटा गया जिला, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
178 सेक्टर में बांटा गया जिला, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
178 सेक्टर में बांटा गया जिला, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
बुलंदशहर। 10 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जनपद को 16 जोन और 178 सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 105 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 5 कंपनी पीएसी और 15,161 पुलिस एवं होमगार्ड के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 7 प्रेक्षकों के अलावा कई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मतदान केंद्रों के अंदर की व्यवस्था केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के हवाले रहेगी। 105 कंपनी अर्द्धसैनिक बल में करीब सात हजार जवानों को तैनात किया गया है। विभिन्न जनपदों की पुलिस भी मतदान कराने के लिए पहुंच चुकी है। जिले में पुलिस के 31 इंस्पेक्टर, 918 उपनिरीक्षक, 557 हेड कांस्टेबल, 6138 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। 7517 होमगार्ड भी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। जनपद की सीमा पर चेकिंग के लिए 50 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। प्रत्येक वाहन को कड़ी चेकिंग के बाद ही गुजरना होगा। प्रत्येक विधानसभा में आयोग की ओर से एक-एक प्रेक्षक पहले से ही मौजूद हैं। तीन सुपर और 25 जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 25 जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। थानों पर दो-दो क्यूआरटी तैनात की जा रही हैं। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतता पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी