फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   election

10 फरवरी को मतदान के चलते नहीं मिल रहीं बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
election
10 फरवरी को मतदान के चलते नहीं मिल रहीं बसें
विज्ञापन

बुलंदशहर। चुनाव के दौरान सहालग के बीच बराती पैदल हो सकते हैं। पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान है। इसी दिन जबरदस्त सहालग भी है। चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने 3500 छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। ऐसे में बसें या अन्य गाड़ियां न मिलने के चलते लोग या तो शादी की तारीख बदल रहे हैं या फिर अन्य जनपदों से वाहनों की बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
मतदान में पोलिंग पार्टियों के आने-जाने के लिए स्कूल-कॉलेजों की बसें, रोडवेज बसें और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में शादी-विवाह वाले परिवारों के सामने समस्या हो रही है। उन्हें बरातियों के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। जिन्होंने पहले से बुकिंग करवा ली थी, वह भी वाहन चुनाव के लिए अधिग्रहीत हो रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी में इन तिथियों में है सहालग
पंडित राज शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त कम हैं। इस साल 365 दिनों में मात्र 58 दिन ही लोगों के घरों में शहनाई बजेगी और बेटियों की डोली उठेगी। फरवरी माह में पांच, छह, सात, 10, 18, 19 और 20 फरवरी को शुभ मुहूर्त है। मार्च माह में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। 10 फरवरी को कई परिवारों ने शादी की तिथि तय कराई थी। चुनाव के चलते अब लोग शादियों की तारीख बदलवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
चुनाव के लिए रोडवेज की अभी तक करीब 10 बसों का अधिग्रहण किया जा चुका है। साथ ही 11 फरवरी को करीब 47 बसों का और अधिग्रहण होना है। इस दौरान किसी यात्री को कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि अभी सभी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या आने की कोई शिकायत भी नहीं मिली है। 10 फरवरी के बाद रोडवेज बसों के अधिग्रहण किए जाने पर शेष बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
बोले बस मालिक
चुनाव में बस का अधिग्रहण किया जा चुका है। चुनाव की अधिसूचना से चार माह पूर्व बस की बुकिंग हो गई थी। जो पूर्व में कैंसल कर दी गई। अभी भी लोग बस की बुकिंग के लिए आ रहे हैं। - पप्पू ठेकेदार, बस मालिक
फरवरी माह में सीजन के चलते अच्छी कमाई की उम्मीद थी। चुनाव के लिए सभी बसों का अधिग्रहण होने पर उम्मीद टूट गई। 10 फरवरी के लिए कई शादियों में जाने के लिए पूर्व में हुई बुकिंग को भी कैंसल कर दिया गया है। - पुष्पेंद्र रावत

निर्वाचन कार्य के लिए प्रशासन और पुलिस की मांग के अनुसार वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। स्कूली वाहनों के साथ अनुबंधित और व्यावसायिक वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वाहन संचालकों से अपील है कि जिन वाहन स्वामी को नोटिस मिल गया है, वह वाहन को समय से निर्धारित स्थान पर भेजे। - आनंद निर्मल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed