फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly woman murdered at birthday party, police investigating

Bulandshahar News: जन्मदिन समारोह में गई वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman murdered at birthday party, police investigating
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतलपुर भांसौली में बुधवार देर रात पड़ोस में आयोजित जन्मदिन समारोह में गईं वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर रात उनके वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो पथवारी पर उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी जल्द खुलासे की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

देवेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में अपनी मां 62 वर्षीय ऊषा देवी समेत अन्य परिजनों के साथ रहते हैं। बुधवार को उनके पड़ोस में एक बच्चे का जन्मदिन समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए उनकी मां ऊषा देवी घर से गई थीं। लेकिन, देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। मां के वापस न लौटने पर उन्होंने पड़ोस में जाकर पूछताछ की तो वहां से उनके चले जाने की बात कही गई। इसके बाद परिजनों ने मिलकर ऊषा देवी की तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब दस बजे वह अचेतावास्था में पथवारी पर पड़ी हुई मिलीं। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें हिला डुलाकर उठाने की कोशिश की, तो जानकारी हुई कि उनकी मौत हो चुकी है। उनके गले पर भी किसी चीज से दबाने के निशान मौजूद थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गईं। जिन्होंने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई करीबी हो सकता है हत्यारा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं। पुलिस ने करीबियों पर भी नजर बनाए रखा है। क्योंकि, समारोह स्थल से महिला घटनास्थल तक कैसे पहुंची, यही सबसे बड़ा सवाल है। घटनास्थल पर किसी तरह की जोर जबरदस्ती के निशान भी नहीं मिले हैं।


कोट
- मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की की जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed