फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly couple found dead in house in Bulandshahr smell coming from dead bodies

बुलंदशहरः मकान में मृत मिले बुजुर्ग दंपती, शवों से आ रही थी बदबू, 50-60 कबूतर भी मरे मिले

Thu, 20 Jun 2024 11:55 AM IST
अंकेश ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरारा में बुजुर्ग दंपती के घर पर शव मिले हैं। पड़ोसियों को घर से बदबू आ रही थी। इस उन्होंने घर पर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी मकान की ऊपरी मंजिल पर बेसुध पड़े थे। दोनों पति-पत्नी घर पर अकेले रहते थे।

विज्ञापन
Elderly couple found dead in house in Bulandshahr smell coming from dead bodies
घर पर मृत मिले बुजुर्ग दंपती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरारा के एक घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों पति-पत्नी के शव घर की ऊपरी मंजिल पर मिले हैं। दरअसल, पड़ोस में रहने वाले परिवार को दंपती के घर से बदबू आ रही थी। इस पर उन्होंने साथ वाले मकान पर जाकर देखा तो दोनों पति-पत्नी बेसुध पड़े थे। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी 68 वर्षीय सोमवती के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने इसकी सूचना गांव के दूसरे लोगों को दी। मौके पर गांव के दूसरे लोग भी इकट्ठा हुए, जिन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को सूचित किया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि बुजुर्ग दंपती की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। इसके बाद गर्मी की वजह से दोनों के शव गलने लग गए थे और शवों से दुर्गंध आने लगी थी।
विज्ञापन


दिल्ली में रहता है बेटा
जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण सिंह और सोमवती का एक बेटा है, जो दिल्ली में नौकरी करता है। गांव के लोगों ने उनके बेटे को फोन कर उसके माता-पिता की मौत की जानकारी दे दी है। वहीं, आसपास रहने वाले बुजुर्ग दंपती के रिश्तेदारों के भी सूचित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती को था कबूतर पालने का शौक
गांव के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग दंपती घर पर अकेले रहते थे। क्योंकि उनका बेटा नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रह रहा था। वह कभी-कबार घर आता था। वहीं, लक्ष्मण सिंह और सोमवती को कबूतर पालने का शौक था। उन्होंने घर पर 50 से 60 कबूतर पाल रखे थे। लोग घर पर पहुंचे तो देखा कि उनके सभी कबूतर भी मृत पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed