फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eight people, including the main accused who shot the youth, are still absconding

Bulandshahar News: युवक को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी समेत आठ अभी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Eight people, including the main accused who shot the youth, are still absconding
खुर्जा। कबाड़ी बाजार चौराहा पर पेशी से लौट रहे अन्नू ठाकुर को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी जीतू सैनी समेत आठ बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन पुलिस की पांच टीम अभी अन्य बदमाशों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


खुर्जा के अहिरपाड़ा मोहल्ला निवासी शर्मिला शिशौदिया ने मंगलवार रात को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अर्जुन उर्फ अन्नू दोपहर को खुर्जा न्यायालय में अपने पिता गणेशपाल के साथ गया था। डेढ़ साल पहले हुए मुकदमे में पेशी करने के बाद अन्नू साढ़े तीन बजे वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी जीतू सैनी, कौशल, विनोद, युवराज, रूपेश सैनी, आशीष उर्फ लहगा, शिवम उर्फ डिब्बा, आकाश उर्फ लाडी, मुकेश उर्फ मूला, पवन, अमित, और ध्रुव ने एक साथ मिलकर अन्नू पर गोलियां मारी। इसमें तीन गोली अन्नू को लगी, जिसको कैलाश अस्पताल में पहुंचाया। जहां से नोएडा के कैलाश अस्पताल में रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू का वहीं उपचार चल रहा है, अन्नू के पीठ, कंधे व सिर के पास तीन गोली लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसमें एसपी देहात की ओर से आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। बुधवार तड़के तीन बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अन्नू पर हमला करने वाले तीन आरोपी मुकेश, पवन व युवराज को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद सात बजे रूपेश को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डेढ़ साल पहले हुए झगड़े की रंजिश में जीतू सैनी ने हत्या की योजना बनाई थी, जिसके तहत अन्नू को गोली मारी गई थी। वहीं, मुख्य आरोपी जीतू समेत अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, पीड़ित परिजनों ने बताया कि अन्नू अभी गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर भर्ती है।
------------
पिछले महीने दी थी तहरीर नहीं हुई कार्रवाई
घायल अन्नू की बहन भारती का कहना है कि बुर्ज उस्मान चौकी पर उनके परिवार की ओर से जीतू सैनी के खिलाफ 18 नवंबर को भी तहरीर दी गई थी और जान का खतरा बताया था। इसमें पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस ने अभी भी मुख्य आरोपी जीतू सैनी, आशीष उर्फ लहगा, शिवम उर्फ डिब्बा, आकाश उर्फ लाडी, कौशल, विनोद, अमित, और ध्रुव को गिरफ्तार नहीं किया है।

-------------

कोट --
मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार किया जाएगा। -- शोभित कुमार, सीओ, खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed