फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Effigies of Ravana's family will be burnt at 53 places.

Bulandshahar News: 53 स्थानों पर दहन होंगे रावण के कुनबे के पुतले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana's family will be burnt at 53 places.
नुमाइश मैदान में तैयार किए जा रहे रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले। संवाद
बुलंदशहर। दो अक्तूबर को नगर से लेकर देहात तक 53 स्थानों पर रावण के कुनबे का पुतला दहन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रीरामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि दशहरा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार हैं और नुमाइश मैदान में खड़ा करने का काम अंतिम चरण में है। कार्यक्रम स्थल पर लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन

यहां पर 60 फीट के रावण और 50-50 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। इससे पहले नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी दशहरा मनाने और रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

पं. कैलाश शर्मा ने बताया कि दशहरा पूजन का शुभ समय सुबह 9:40 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। पुतला दहन का समय शाम 6:40 से रात 8:20 तक रहेगा।
सिकंदराबाद में चौदस को होगा पुतले का दहन : सिकंदराबाद में रावण के पुतले का दहन चौदस को होगा। किंवदंती है कि भगवान श्रीराम के रावण का वध किए जाने के बाद भी उसकी पत्नी मंदोदरी को उसके जीवित होने की आस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदोदरी ने सिकंदराबाद के किशन तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रावण का शव रखकर तीन दिनों तक भगवान शिव की आराधना की थी। रावण के जीवित नहीं होने पर चौदस को मंदोदरी ने अंतिम संस्कार किया। तभी से यहां पर चौदस को रावण का पुतला दहन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed