फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ECHS clinic in-charge arrested red handed taking bribe of Rs 80 thousand

Bulandshahar News: 80 हजार की रिश्वत लेते ईसीएचएस क्लीनिक प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
ECHS clinic in-charge arrested red handed taking bribe of Rs 80 thousand
सीबीआई द्वारा पकड़ा गया नेवी से सेवानिवृत्त कमांडर अशोक कुमार शर्मा। संवाद
बुलंदशहर। सीबीआई ने नगर के डीएम रोड स्थित ईसीएचएस क्लीनिक के प्रभारी एवं सेवानिवृत्त कमांडर अशोक कुमार शर्मा को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी के नोएडा स्थित आवास पर भी टीम ने दबिश देकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सैनिक व पूर्व सैनिकों के उपचार के लिए जनपद में डीएम रोड पर ईसीएचएस क्लीनिक खोला गया है। नगर के चार बड़े अस्पताल ईसीएचएस (भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) के पैनल पर हैं। पैनल के अस्पतालों ने एक प्राइवेट फर्म को ईसीएचएस से बिल पास कराने के लिए माध्यम बनाया हुआ है। इस प्राइवेट फर्म के अधिकारी अखिलेश कुमार ने सीबीआई को शिकायत देकर बताया था कि ईसीएचएस क्लीनिक के प्रभारी अशोक कुमार शर्मा पैनल के चारों अस्पतालों के संचालकों से मरीजों का अप्रूवल देने के नाम पर एक लाख रुपये महीना की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी के तहत एक टीम बुधवार को बुलंदशहर पहुंची। एक व्यक्ति को अस्पताल का प्रतिनिधि बनाकर ईसीएचएस प्रभारी अशोक कुमार शर्मा के पास भेजा। उससे भी अशोक शर्मा ने उससे एक लाख रुपये प्रति महीते की मांग की। बातचीत में 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रकम पकड़ते ही सीबीआई की टीम ने अशोक कुमार शर्मा को रंगेहाथ पकड़ लिया और अपने साथ लेकर चली आई। इसके बाद आरोपी के गौतमबुद्धनगर स्थित आवासों पर भी दबिश देकर जांच की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह काम करता है ईसीएचएस
ईसीएचएस सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। सभी जनपदों में ईसीएचएस के पैनल पर कुछ अस्पताल होते हैं। इन अस्पतालों में मरीजों के पहुंचने पर ईसीएचएस क्लीनिक प्रभारी से अप्रूवल लिया जाता है। इसी अप्रूवल को देने के नाम पर ईसीएचएस प्रभारी अशोक कुमार शर्मा प्रति माह एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।


नहीं पहुंचा कोई भी स्टाफ
बुधवार को सीबीआई की कार्रवाई को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया। पैनल के सभी अस्पतालों से भी संपर्क किया गया और कार्रवाई के दौरान किसी को भी ईसीएचएस क्लीनिक नहीं जाने दिया गया। बुधवार को पैनल के किसी भी अस्पताल का कर्मचारी या संबंधित प्राइवेट फर्म का कर्मचारी क्लीनिक पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed