फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Each side of the flag, pride, national anthem sung by all

हर तरफ तिरंगे की शान, सबने गाया राष्ट्रगान

Wed, 17 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 17 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Each side of the flag, pride, national anthem sung by all
स्वतंत्रता ‌दिवस - फोटो : अमर उजाला

70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अफसर, नेता और स्टूडेंटस समेत आम जन ने वीर सपूतों की कुर्बानी को शत शत नमन कर ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनकी पत्नियोें को  सम्मानित किया।

विज्ञापन


वहीं, एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने खुर्जा इंस्पेक्टर आरके शर्मा और कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा।  कलक्ट्रेट  में हुए समारोह में एडीएम वित्त बृजेश कुमार, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा एएम खान और कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया और पुलिस अफसरों को नसीहत दी। नगर में झाकियां निकाली गई। बीडीए में वीसी शैलेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन में सीडीओ जसजीत कौर ने झंडा फहराया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. एसडी शर्मा के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एेतिहासिक स्थल जवाहर चौक पर चौ. श्यौपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद शर्मा, विनय शर्मा, नरेंद्र चौधरी, चौ. धर्म सिंह, आदर्श देव शर्मा, शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, राकेश भाटी, महेश शास्त्री, प्रभात लोधी, हरीश जाटव, अब्दुल नाफे अंसारी, रामपाल, आदेश मुदगल, कैफी फैसल और फिरोज सैफी आदि ने भी ध्वजारोण किया।

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। जिला महासचिव राहुल यादव, अब्दुल रब, शुजात आलम, ठा. सुनील सिंह, ठा. महेश, हाजी शमीम, कासिम प्रधान, प्रेमवीर यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं, कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कृष्णा नगर में प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल और महामंत्री अनुराग अग्रवाल के सानिध्य में ध्वजारोण हुआ। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद की ओर से नेताजी सुभाष चंद बोस स्मृति पार्क में स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदनल लाल ज्योतिषी, परिषद के सचिव पीके शर्मा आदि के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


सराफा बाजार एसोसिएशन की ओर से सराफा बाजार में रामजी शर्मा, डॉ.चंद्रभान वर्मा, विनय शर्मा, किशन कुमार वर्मा, अंकुर अग्रवाल और श्रीकांत की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। महिला जन जागृति युवा विकास सेवा समिति की अध्यक्षा इंद्रा रानी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस मनाया।  पंजाबी संगठन ने खुर्जा अड्डे पर ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दिलबाग राय कोहली, प्रदेश महासचिव नरेंद्र कुमार नीति एड, प्रकाश चंद अरोरा, चंद्र मोहन साहनी, संजय साहनी, मनीष काला, नरेश नागपाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed