फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaws are being charged by stealing electricity

Bulandshahar News: ई-रिक्शाें को बिजली चोरी कर किया जा रहा चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws are being charged by stealing electricity
नगर में बिजली चोरी की चेकिंग करती ऊर्जा निगम की टीम। स्रोत : ऊर्जा निगम
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलवार रात ऊपरकोट में बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मारा। इस दौरान टीम को एक भवन में बिजली चोरी कर 21 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। यहां पर टीम ने करीब 19 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी मिलने पर उपभोक्ता पर एफआईआर दर्ज करवाकर 16.56 लाख रुपये का अधिभार लगाया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कार्यालय पर किसी ने एक भवन में बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज किए जाने की शिकायत की। जिसे मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने संज्ञान में लेकर नगरीय वितरण खंड को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए मंगलवार रात टीम ऊपरकोट इलाके में पहुंची। टीम को शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए स्थान पर एलटी लाइन से मोटी केबिल परिसर के अंदर जाती मिली। परिसर के अंदर चेक किया तो केबिल से अवैध चार्जिंग स्टेशन संचालित मिला। जबकि परिसर पर जैतून के नाम से विद्युत कनेक्शन भी जारी था।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित स्थान पर पूर्व में भी अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्ज होते मिल चुके है। परिसर का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से ई-रिक्शा चार्ज कराने पर खालिद के खिलाफ सात बार एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अब मंगलवार रात 21 ई-रिक्शा बिजली चोरी कर चार्ज होते मिले। हालांकि इस बार परिसर का इस्तेमाल खालिद नहीं कर रहा था। परिसर में जैतून नाम से बिजली कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर टीम को जांच के लिए भेजा गया। शिकायत सही मिली। परिसर में 19.320 किलोवाट की बिजली चोरी कर 21 ई-रिक्शा चार्ज किए जाने पर एफआईआर दर्ज करा 16.56 लाख रुपये का अधिभार लगाया है। - संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed