फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   E-rickshaw charges are being stolen in three houses, electricity is burning in 10 houses

Bulandshahar News: तीन घरों में चोरी से हो रहे ई-रिक्शा चार्ज, 10 घरों में जल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम के एमडी के निर्देश पर विद्युत नगरीय वितरण खंड, बुलंदशहर और विजिलेंस की टीम प्रतिदिन लाइन लॉस की जांच के लिए संयुक्त अभियान चला कार्रवाई कर रही है। हापुड़ की विजिलेंस टीम ने आदिल नगर में तीन घरों में चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज होते पकड़े। वहीं, विद्युत नगरीय वितरण खंड, बुलंदशहर और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने गांव अकबरपुर और कमालपुर छापा मारकर 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर करीब 66.22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


जिलेभर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर 40 प्रतिशत से अधिक का लाइन लॉस हो रहा है। चीफ इंजीनियर राजीव अग्रवाल ने बताया कि अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर शहर समेत देहात क्षेत्रों में टीमें छापा मार रही हैं। बिजली चोरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 150 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा 40 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

हापुड़ पुलिस परिवर्तन दल के अवर अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को बुलंदशहर नगर के आदिल नगर में तीन घरों में बिजली चोरी कर ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। आदिल नगर में सादाब उर्फ आदिल, जैतून व दिलवर के घर मे 40.788 किलोवाट लोड चोरी होता मिला। इन सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है। करीब 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि अकबरपुर और कमालपुर गांव में बिजली चोरी की जांच करने के लिए टीम भेजी गई। अभियान के दौरान मोहम्मद फैज, लियाकत अली, बदर आलम, नईम जाकिर, समीउल्लाह, अबरार समेत 10 घरों में करीब 30 किलोवाट लोड की बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा 26.22 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed