{"_id":"66a52a9ef2eb94050d0fcfed","slug":"e-kyc-can-be-done-for-ration-card-at-26-post-offices-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119415-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले के 26 डाकघरों पर राशन कार्ड की करवा सकेंगे ई-केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले के 26 डाकघरों पर राशन कार्ड की करवा सकेंगे ई-केवाईसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। राशन विक्रेता के साथ अब राशन कार्ड धारक जिले के 26 डाकघरों में ई-केवाईसी करा सकेंगे। इसके लिए डाक अधीक्षक ने डाक प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में 6.02 लाख राशन कार्ड से जुड़े 25 लाख सदस्यों की ई-केवाईसी होनी हैं। प्रत्येक राशनकार्ड में शामिल सदस्य को अपनी ई-केवाईसी 30 सितंबर तक करानी हैं। ई-केवाईसी न कराने पर राशन मिलना बंद हो जाएगा। इस प्रक्रिया से ऐसे सदस्यों के नाम भी हट जाएंगे, जिनके निधन होने के बाद भी परिजन राशन ले रहे हैं। डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक राशन विक्रेता राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कर रहे हैं। लेकिन पीओएस मशीन में सिग्नल न होने पर लोगों को परेशानियां हो जाती हैं। इस परेशानी को देख अब डाक घरों में भी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराई जाएगी। ई-केवाईसी कराने के लिए राशन कार्ड, उसकी कॉपी और आधार कार्ड लेकर जाना होगा। इसके बाद सभी लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया की जाएगी।