फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to the storm and rain, poles and wires were broken and power supply was disrupted for several hours.

Bulandshahar News: आंधी बारिश टूटे खंभे व तार, कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, poles and wires were broken and power supply was disrupted for several hours.
छतारी / जहांगीरपुर। तेज आंधी के बाद शुक्रवार रात को कई जगह बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर गए। इस वजह से कस्बा व देहात क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। छतारी क्षेत्र में लगभग 16 घंटे तक लोगों को बिना बिजली व पानी के रहना पड़ा। यही परेशानी आलम जहांगीरपुर क्षेत्र में भी रही।
विज्ञापन


छतारी के त्यौर बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सात से आठ बजे करीब आंधी और हल्की बारिश हुई थी। आंधी से क्षेत्र के कई जगह पेड़ टूट गए तो कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूट गए। इसी के साथ गांव की आपूर्ति ठप हो गई। लाइनमैन से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि तार टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पूरी रात लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। शनिवार सुबह 11 बजे आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं, बिजली के बिना लोगों को पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी। एसडीओ डिबाई वैश्य त्यागी ने बताया कि गांव प्रकाशपुर के पास शाम आंधी आने से पेड टूट कर 33 केवीए का तार टूट गया था, जिससे आपूर्ति बाधित हो गयी थी। शनिवार दोपहर को तार ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जहांगीरपुर के नेकपुर, भुन्ना जाटान, चिंगरावली समेत 12 गांवों में आपूर्ति ठप रही। पूरी रात लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। शनिवार सुबह आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed