{"_id":"689776dd10374cf4950de95f","slug":"due-to-heavy-rains-there-is-electricity-crisis-in-the-entire-district-people-are-troubled-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-138633-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: झमाझम बारिश से जिलेभर में बिजली संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: झमाझम बारिश से जिलेभर में बिजली संकट, लोग परेशान
विज्ञापन
बुलंदशहर। झमाझम बारिश के चलते शुक्रवार रात और शनिवार को दिनभर लोगों को बिजली की अघोषित कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति यह रही कि शहर में तीन से चार घंटे तो देहात में आठ घंटे तक की बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।
शुक्रवार रात और शनिवार को दिन में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में लाइनें ब्रेकडाउन और फाल्ट होने के कारण बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान चोला, छतारी, बुगरासी, अहार, शिकारपुर, अरनिया, पहासू, डिबाई, नरौरा, ककोड़, सलेमपुर, शिवाली समेत अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सलेमपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि गांव में बिजली कटौती के कारण हालात काफी खराब रहे। बार-बार हुई अघोषित कटौती से पेयजल संकट भी झेलना पड़ा।
अहार के गांव बामनपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में गर्मी के मौसम में भी अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया था। अब बारिश से तापमान कम हुआ लेकिन बिजली कटौती जस की तस है। चोला निवासी सूरज कुमार ने बताया कि बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। स्थिति यह है कि अधिक कटौती के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। जो बिजली सप्लाई आती है, उसमें भी लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी झेलनी पड़ती है। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बिजली कटौती झेलनी पड़ी। समस्या का समाधान कराते हुए बिजली सप्लाई चालू करा दी गई है।