फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to cloud cover, maximum temperature increased and minimum dropped, no possibility of rain.

Bulandshahar News: बादल छाने से अधिकतम तापमान बढ़ा और न्यूनतम गिरा, बारिश की संभावना नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Due to cloud cover, maximum temperature increased and minimum dropped, no possibility of rain.
बुधवार दोपहर एक बजे धूप के बीच छाए बादल। संवाद
पिछले तीन दिन से लगातार धूप-छांव जैसा मौसम बना हुआ है। लगातार बादल छाने से बुधवार को अधिकतम तापमान कुछ बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बारिश की संभावना नहीं बन रही है। ऐसे में दिन में ठंड लगभग गायब हो गई है।
विज्ञापन

फरवरी शुरू होने से पहले ही ठंड का अहसास कम होने लगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अब पिछले तीन दिन से लगातार बादल छा रहे हैं। ऐसा होने के बाद भी दिन के समय गर्माहट का अधिक अहसास होने लगा है। बुधवार को सुबह के समय अधिक बादल रहे।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 25.5 और न्यूनतम 3.7 डिग्री कम होकर 9.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 36 फीसदी और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि न्यूनतम तापमान के कम होने से इसका फायदा गेहूं की फसल को होगा। इस तरह बादल छाने का सिलसिला आगामी कई दिनों तक रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed