{"_id":"66fecc92fa9da5ae2e041507","slug":"drunk-neighbor-molests-woman-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-122992-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शराब के नशे में पड़ोसी ने की महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शराब के नशे में पड़ोसी ने की महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। शराब के नशे में पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी शराब के नशे में उन्हें परेशान करते हैं। आरोप है कि पिछले दो साल से आरोपी लगातार छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जब आरोपी की पत्नी से इसकी शिकायत तो उसने भी अपने पति का पक्ष लिया। पिछले कई दिनों से आरोपी का पुत्र भी छत के रास्ते उनके घर में आकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता है। पिछले दिनों आरोपियों ने एक फर्जी मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज कराया था।
आरोप है कि 26 सितंबर को घर के बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे टूटे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला आरोपी ने ही अपने नौकर के साथ मिलकर कार के शीशे तोड़े। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि 30 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद