फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drinking water supply from 45 pipelines in villages

45 गांवों में पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई ठप

Tue, 21 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply from 45 pipelines in villages
गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च कर 45 गांवों में लगाई गई पानी की टंकियां अफसरों की अनदेखी से शो पीस बन गई हैं। पेयजल परियोजनाए उन गांवों में लगाई गईं थी, जिन  गांवों में पेयजल पूरी तरह दूषित हो चुका है। पाइपलाइन परियोजना पर करोड़ों रुपये खपाने के बाद भी  45 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।

जिले में पांच हजार की आबादी से अधिक ग्राम पंचायतों में पेयजल स्कीम(पानी की टंकी और पाइपलाइन) लागू की गई थी। साथ ही पानी की टंकियां और पाइपलाइन उन गांवों में भी लगाई गई, जहां पानी दूषित हो चुका था। पानी की टंकियां आठ साल पूर्व लगाई गई थी।
विज्ञापन


 सिस्टम की अनदेखी के कारण 45 गांवों में पेयजल परियोजनाए बंद पड़ी हुई हैं। 12 गांव तो ऐसे  हैं जहां पाइपलाइन मरम्मत के लायक भी नहीं रह गई हैं। बाकी गांवों में तकनीकी दिक्कत के कारण पाइपलाइन से सप्लाई  रूकी हुई हैं। ऐसे में इन गांवों में ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नहीं लगेंगी पानी की टंकियां  जिन गांव और कस्बों में पानी आर्सेनिक युक्त पाया जाएगा उन्ही क्षेत्रों में अब पानी की टंकिया लगाई जाएगी। जिले में कही भी पानी में आर्सेनिक की शिकायत नहीं  मिली है।

यहां बंद हैं पेयजल परियोजनाएं
तिलबेगमपुर, हृदयपुर, अंधेल, साहनवली, मुरादाबाद, शेरपुर, गेसुपुर, शिवाली, कुतुबपुर, राशिदपुर, किशनपुर, मांगलौर, बरखैरा, समसपुर, फतेहगढ़, अमरपुर, फैजलपुर, मुबारकपुर, खुर्जा देहात, सैदपुर, खालौर, सांखनी, भैंसखुर, दानपुर, भंवरा, पिवयानी, खंडर, औरंगाबाद चांदौक, किरयावली, रानीवाला, ओलीना, बालका, रिशालु, बुकलाना, गांगरौल, ढकौली, रहमापुर स्यावली, जटपुरा, रसूलगढ़, ढीगी, बिलसूरी, परवाना, मूढ़ीबकापुर, भैईपुर, बदरपुर

दूषित पानी से सेहत  को नुकसान
सीएमओ डा. दीपक ओहरी ने बताया कि लगातार दूषित पानी का सेवन करने से किडनी, लीवर और पेट की बीमारियां पनपने लगती हैं। त्वचा रोग भी हो जाते हैं। दूषित पानी के लगातार सेवन ने शरीर के महत्वपूर्ण ऑर्गेस फेल होने का खतरा भी बना रहता है।


परियोजनाएं जल्द    होंगी शुरू सीडीओ
45 गांवों में पाइपलाइन से            पेयजल आपर्ति ठप है। जलनिगम  से रिपोर्ट मंगा ली है। मरम्मत  योग्य परियोजनाओं को जल्द            ही शुरू कराया जाएगा।  
-जसजीत कौर,सीडीओ बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed