{"_id":"65f878d91095b1d3160e95e5","slug":"drinking-water-facility-will-be-provided-in-gangthala-at-a-cost-of-rs-2-crore-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103085-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो करोड़ रुपये की लागत से गंगथला में दी जाएगी पेयजल सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो करोड़ रुपये की लागत से गंगथला में दी जाएगी पेयजल सुविधा
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र गंगथला गांव में जल निगम बुलंदशहर की ओर से दो करोड़ रुपये की लागत से पेयजल की सुविधा दी जाएगी। इससे गांव और उसके आस-पास के दो अन्य गांव के करीब पांच हजार लोगों को लाभ मिलेगा। लगभग दो महीने में यहां सप्लाई चालू करने की तैयारी है।
गंगथला ग्राम पेयजल योजना के तहत 175 लीटर क्षमता की टंकी और गांव व उसके आस-पास के 11,310 मीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई की योजना बनाई गई थी। गांव में सितंबर 2022 में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हो गया था। जो लगभग पूरा हो गया है। अगले दो माह में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी। बुलंदशहर जल निगम एक्सईएन विनय ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण हो गया है। पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है। जल्द सप्लाई चालू की जाएगी।