फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   drinking water and road facilities not available

Bulandshahar News: एक साल पहले पास हुआ टेंडर, फिर भी नहीं मिली पेयजल और सड़क की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
drinking water and road facilities not available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा।
भीम नगर कॉलोनी में पेयजल की पाइप लाइन और सड़क निर्माण के लिए एक साल पहले टेंडर जारी हो गया था। ऐसे में सड़क निर्माण शुरू तो हो गया लेकिन 30 फीसदी काम ही हो पाया। इसके बाद चार माह से काम बंद है। पेयजल के लिए काम शुरू ही नहीं हो सका। टेंडर के बाद भी कार्य न होने से लोगों में गुस्सा है।
भीमनगर कॉलोनी में करीब ढाई हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। स्थानीय निवासी कैलाश भागमल गौतम ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड से आगे भीम नगर आवासीय बकॉलोनी करीब 20 से 25 साल पहले तैयार हो गई थी। शुरुआत में इस कॉलोनी में मकान काफी कम थे। जिस कारण इसको नगरपालिका में शामिल नहीं किया गया था, सात साल पहले खुर्जा में नगर पालिका की ओर से वार्ड परिसीमन का सर्वे किया गया। जिसमें भीम नगर कॉलोनी को नगरी क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। इस दौरान कॉलोनी में करीब 400 मकान थे। धीरे-धीरे कॉलोनी में आबादी बढ़ने लगी और मकान की बनने लगे, लेकिन नगरपालिका की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ऐसे में स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष को पेयजल पाइप लाइन, सीवर लाइन, प्रकाश व्यवस्था, नाली और सड़क निर्माण कराने की मांग की थी। इसमें तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष परवीन फड्डा ने पालिका की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा, जिसमें शासन से मंजूरी मिल गई। इसके बाद 25 मार्च 2022 को नगर पालिका की ओर से कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन बिछाने और नाली व सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ दस लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया गया। मगर कॉलोनी में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने लगातार प्रदर्शन किया गया। वहीं जुलाई 2022 में नगर पालिका के वित्त आयोग से धनराशि जारी होने के बाद कॉलोनी में नाली व सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया। गया मगर यह काम बीच में ही रुक गया। करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क में से 300 मीटर की सड़क तैयार हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल पाइपलाइन के लिए पाइप तो पालिका की ओर से उपलब्ध करा दिए गए, लेकिन ठेकेदार की ओर से इसमें निर्माण कार्य नहीं कराया गया। बिना पेयजल पाइपलाइन बिछाई ही सड़क निर्माण का काम शुरू करवा दिया गया था। ऐसे में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी जेके आनंद ने टेंडर प्राप्त करने वाले ठेकेदार को दो बार नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं किया गया। इस मामले में स्थानीय निवासी व भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर उपाध्यक्ष कैलाश भागमल गौतम में नगर पालिका परिषद के जन सूचना अधिकारी को आरटीआई लिखी है। इसमें जनवरी 2021 से जनवरी 2023 तक ठेकेदार को कितने टेंडर दिए गए हैं, ठेकेदार को भीम नगर कॉलोनी के टेंडर मिलने पर अभी तक कितनी धनराशि उपलब्ध करा दी गई है और कितना कार्य कॉलोनी में हुआ है समेत 5 सवालों की जानकारी मांगी है।


ईओ विनोद कुमार ने कहा कि भीम नगर कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्य का टेंडर पालिका की ओर से जारी कर दिया गया था। नगर निकाय चुनाव के बाद संबंधित ठेकेदार से टेंडर निरस्त कर अन्य को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed