फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Drains and roads will be built in 17 bodies

Bulandshahar News: 13 करोड़ से 17 निकायों में बनेंगी नालियां और सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Drains and roads will be built in 17 bodies
फोटो
विज्ञापन

- शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत जारी की थी धनराशि

- डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी

बुलंदशहर। नगर क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की 17 निकायों में कुल 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में राशन की एक दुकान और बच्चों के लिए लाइब्रेरी को मॉडल बनाएं।

शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए 2022-23 की पहली किस्त के तौर पर 12.99 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। मार्च माह में ही बजट जारी करने के बाद निकाय चुनाव की घोषणा होने के कारण विकास कार्यों के लिए बैठक नहीं आयोजित हुई थी। शुक्रवार को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अवस्थापना और 15वें वित्त आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 निकायों के लिए मिली 12.99 करोड़ रुपये की धनराशि के प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए स्वीकृति दी। सबसे अधिक नगर पालिका बुलंदशहर को 3.20 करोड़ और सबसे कम नगर पालिका अनूपशहर को 45.74 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में सबसे अधिक औरंगाबाद नगर पंचायत को 39.80 लाख और सबसे कम ककोड़ नगर पंचायत को 13.26 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इस दौरान डीएम ने निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर को साफ रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें। साथ ही अपने-अपने नगर में राशन की दुकान और बच्चों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी को मॉडल बनाया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन डाॅ. प्रशांत कुमार, नगर पालिका व पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




निकायवार आवंटित धनराशि ---

निकाय का नाम जारी बजट

बुलंदशहर 3,20,48,383

खुर्जा 2,39,07,826

सिकंदराबाद 1,43,67,477

अनूपशहर 45,74,001

डिबाई 57,40,916

गुलावठी 72,74,864

जहांगीराबाद 96,84,631

शिकारपुर 61,35,793

स्याना 62,11,731

औरंगाबाद 39,80,570

बीबी नगर 15,65,392

बुगरासी 23,25,726

छतारी 18,03,929

ककोड़ 13,26,856

खानपुर 26,98,439

नरौरा 33,69,322

पहासू 28,92,250

कुल 12,99,08,106
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article