फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dowry death

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, परिजनों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
dowry death
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का आरोप लगा मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। परिजन के साथ ही पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतका छह माह की गर्भवती थी। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
जनपद अलीगढ़ के कस्बा दादों निवासी मृतका की मां ईश्वरी देवी पत्नी छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री सरिता की शादी पांच वर्ष पूर्व नरेश पुत्र पदम सिंह निवासी बागी नगला थाना रामघाट के साथ हुई थी। शादी में दान दहेज भी हैसियत के अनुसार दिया गया था। ससुरालीजनों ने चार माह पूर्व दहेज में भैंस व बाइक लाने की बात कहते हुए सरिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसे कुछ दिन पूर्व देवर रविंद्र मायके पक्ष को भरोसा देकर बुला लाया था। मृतका छह माह की गर्भवती भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को उन्हें उनकी पुत्री सरिता की हत्या कर दिए जाने की जानकारी मिलने पर जब वह बागी नगला पहुंचे तो वहां खेत में सरिता का शव जलाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। पति नरेश, ससुर पदम सिंह, सास मंगला देवी, देवर आशू व ननद भीमा द्वारा मारपीट कर हत्या करवाने एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से खेत में शव जलाने का आरोप लगाया। एसओ रामघाट वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed