फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dowry death

दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाला पति दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर पत्नी की हत्या करने वाला पति दोषी करार
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज की खातिर शादी के नौ साल बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी के शव का दाह संस्कार करने की कोशिश की। मामले में अब अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम दीपिका तिवारी ने आरोपी पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 15 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मो. इरशाद ने बताया कि वादी ऋषिपाल ने सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बेटी पिंकी की शादी गांव तिलडेरी निवासी तनुज पुत्र विजय के साथ वर्ष 2010 में की थी। शादी में हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि अगस्त 2019 में पति तनुज, सास, ससुर और जेठ ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति तनुज के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। मामले में अब एडीजे प्रथम दीपिका तिवारी ने समस्त साक्ष्यों का अवलोकन कर पति तनुज कुमार को पत्नी पिंकी की गला दबाकर हत्या का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने तनुज कुमार को आजीवन कारावास और 15 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed