फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Door-to-door outreach to prevent dengue and malaria begins today; ASHA and Anganwadi workers will knock on doors.

Bulandshahar News: डेंगू-मलेरिया से बचाव को आज से घर-घर होगी दस्तक, आशा-आंगनबाड़ी खटखटाएंगी कुंडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू होगा। दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुंडी खटखटाकर लोगों का हाल जानेंगी। साथ ही डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगी। इसके अलावा बीमार व रोगों के लक्षण मिलने पर संबंधित की सूचना सीएचसी-पीएचसी पर देकर जांच कराएंगी।
विज्ञापन

जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा अन्य विभाग के कर्मचारी लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटे हुए हैं। अब 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देने के साथ छत, कूलर या अन्य जगह जमा हो रहे बारिश के पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार का कहना है कि शनिवार से दस्तक अभियान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जा चुके हैं। दस्तक अभियान में बीमार मरीज मिलने पर उसकी जांच कराने के साथ उपचार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed