फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   don't come to shiv temple wearing jeans, bermuda

Bulandshahar News: जींस, बरमूडा पहनकर न आएं शिव मंदिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। औरंगाबाद नगर के प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर में अब अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के पुजारी ने हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर दर्शन करने आने पर रोक लगाई है। इन निर्देशों के पोस्टर मंदिर परिसर में जगह-जगह लगाए गए हैं। मंदिर प्रशासन जल्द ही इस नियम को लागू करने जा रहा है। इसके लिए शुरुआत में दर्शनार्थियों से अपील की जाएगी। इसके बाद सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर ऐतिहासिक मंदिर में शामिल है। यहां पर वर्षों पूर्व खुदाई में शिवलिंग निकले, जो मंदिर में विराजमान हैं। लोगों का कहना है कि शिवलिंग दिन में समय-समय पर अपना रंग बदलता रहता है। इसलिए यहां पर नगर समेत दूर-दराज के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहते हैं। मंदिर परिसर में छोटे और अमर्यादित कपड़े पहनकर आने से कई लोगों व संगठनों की भावनाएं भी आहत होती हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर परिसर में अमर्यादित कपड़े पहनकर न आएं। मंदिर के पुजारी आचार्य कुलदीप शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में इस निवेदन के साथ बैनर लगा दिए गए हैं कि भक्त मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस आदि पहनकर मंदिर में प्रवेश न करें। इसके लिए परिसर में पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। उम्मीद ऐसी जताई जा रही है कि श्रद्धालु मंदिर को मंदिर की दृष्टि से देखेंगे, पिकनिक स्पॉट की तरह नहीं। देश में महाकाल, खाटू श्याम, बरसाने में राधा रानी समेत कई मंदिरों में ड्रेस कोड व्यवस्था लागू होने के बाद जिले का यह पहला ऐसा मंदिर है जहां ड्रेस कोड लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed