फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   don't dispose dirty water in holy river ganga, says uma bharti.

गंगा में नहीं बहाएं गांवों का गंदा पानी

Sat, 30 Jan 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 30 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
don't dispose dirty water in holy river ganga, says uma bharti.
गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा है। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में शनिवार को आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गंगा किनारे गांव के प्रधानों को गंगा की सफाई रखने के लिए विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वह गांवों के गंदे पानी को गंगा में न बहाएं। ब्लॉक ऊंचागांव और स्याना के गंगा किनारे पड़ने वाले गांवों के ग्राम प्रधान शनिवार को नमामि गंगे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन


स्याना ब्लॉक के एडीओ केशव देव के साथ रवानी कटीरी की प्रधान राजवती, ब्लॉक ऊंचागांव से बसीबांगर के प्रधान नेपाल सिंह, फरीदाबांगर के प्रधान हितेंद्र कुमार तथा मवई के प्रधान अरविंद कुमार दिल्ली गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबांगर के प्रधान हितेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने गंगा किनारे के सभी गांवों की साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं।

गांव का गंदा पानी गंगा में न गिरे, इसके लिए प्रधान उचित व्यवस्था करेंगे। खुले में शौच रोकने के लिए गांव में घर-घर शौचालय बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed