फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Documents will have to be shown for carrying more than two lakh rupees

Bulandshahar News: दो लाख रुपये से अधिक नकदी ले जाने पर दिखाने होंगे दस्तावेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर निकाय चुनाव तक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वाड टीम का गठन कर दिया गया है। बिना दस्तावेज के दो लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर चलने रोक रहेगी। पकड़े जाने पर दस्तावेज नहीं दिखाने पर नकदी जब्त कर ली जाएगी।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 34 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 54 फ्लाइंग स्क्वाड टीम का गठन किया गया है। जनपद के सभी 17 निकायों पर दो-दो स्टेटिक सर्विलांस टीम काम करेंगी। इसी तरह फ्लाइंग स्क्वाड की टीम भी सभी निकायों में तैनात रहेंगी। इन टीमों में एक मजिस्ट्रेट समेत थाना पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की तैनाती की गई है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दो लाख रुपए से अधिक की नकदी कोई भी व्यक्ति अपने साथ बिना दस्तावेजों के नहीं ले जा सकता है। पकड़े जाने पर रकम से संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। यह भी बताना होगा कि वह रकम कहां से और किस काम के उपयोग के लिए लाई गई है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित किया जाएगा। जनपद में अवैध रूप से चुनाव के दौरान शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed