फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doctors of Joint Hospital remained on strike, patients got lost

Bulandshahar News: हड़ताल पर रहे संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक, मरीज भटके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Doctors of Joint Hospital remained on strike, patients got lost
सिकंदराबाद डॉ पूनम सिंह की नियुक्ती के विरोध में प्रदर्शन करते चिकित्सक अन्य स्टॉफ संवाद
सिकंदराबाद। संयुक्त चिकित्सालय पर पूर्व चिकित्सक डॉ. पूनम सिंह की दोबारा नियुक्ति के विरोध में सोमवार को चिकित्सक दो घंटे हड़ताल पर रहे। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन कर डॉ. पूनम सिंह की दोबारा नियुक्ति निरस्त करने की मांग की। हालांकि हड़ताल के दौरान दंपती डा. पूनम सिंह और उनके पति डा. धर्मवीर सिंह ने ओपीडी सेवाएं जारी रखीं। इस दाैरान इमरजेंसी सेवाएं भी जारी रहीं। हड़ताल में चिकित्सकों के साथ एएनएम, आशा और अन्य स्टॉफ भी शामिल रहा। हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय से एक माह पूर्व स्थानांतरित की गई डॉ. पूनम सिंह का चार दिन पूर्व सीएमओ ने स्थानांतरण निरस्त कर दोबारा तैनाती दे दी। इसके बाद से स्टाफ में तैनाती को लेकर रोष बना हुआ है। सोमवार को ये सभी सुबह ओपीडी सेवाएं बंद कर दो घंटे की हड़ताल पर चले गए। ऐसे में मरीजों को भटकना पड़ा। काफी देर तक चिकित्सक के ओपीडी में न आने पर अधिकांश मरीज बिना परामर्श वापस लौट गए। जबकि दंपति डॉ. पूनम सिंह और डॉ. धर्मवीर सिंह ने ओपीडी में मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

राजनीति का अखाड़ा बन रहा संयुक्त चिकित्सालय
वर्ष 2023 में डॉ. पूनम सिंह की शासन के निर्देश पर संयुक्त चिकित्सालय में तैनाती हुई। संबंधित को चिकित्सालय का प्रभारी बना दिया गया। इसके बाद पहले से तैनात स्टाफ को यह बात नागवार गुजरी और विवादों का दौर शुरू हो गया। जिसका खामियाजा आए दिन मरीजों को उठाना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि डॉ. पूनम का साथी चिकित्सकों, स्टॉफ के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। जबकि डॉ. पूनम ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले मरीज
इंफेक्शन से पीड़ित हूं। संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। एक घंटे तक चिकित्सक का इंतजार किया। जरूरी कार्य से जाना था, वहां जाने के लिए लेट हो गया। - विनोद कुमार, तिलबेगमपुर
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में कार्य करता हूं। शरीर में दर्द रहने पर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय आया। एक घंटे तक चिकित्सक का इंतजार किया। ड्यूटी पर जाने में देरी हो गई। - मनोज, खत्रीवाडा
घुटने में दर्द होने पर उपचार के लिए अस्पताल आया। करीब डेढ़ घंटे तक चिकित्सक के न आने पर बिना परामर्श लौटना पड़ा। - कलुआ, चोला


शासन के आदेश पर नियुक्ति की गई है। इस लिए विरोध अनुचित है। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ, बाहर से दवाई लिखने की विरोधी हूं। रोगियों को बेहतर सेवा देना मेरा काम है। जिसके चलते चिकित्सक और स्टाफ रंजिश रखते हैं और वह विरोध कर रहे हैं। - डॉ. पूनम सिंह

डॉ. पूनम सिंह की नियुक्ति को लेकर कुछ चिकित्सक विरोध कर रहे हैं। मामले को लेकर सीएमओ को अवगत करा दिया गया। - डॉ. शशिकांत राय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
रविवार को हड़ताल पर जाने से पूर्व सभी को समझाकर कार्य करने के लिए कहा। दोबारा संबंधित से वार्ता की जाएगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed