{"_id":"6a45494d693d6a77de012f72","slug":"doctors-day-over-66-doctors-including-the-deputy-cmo-honored-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-158651-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स-डे : डिप्टी सीएमओ समेत 66 से अधिक चिकित्सकों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स-डे : डिप्टी सीएमओ समेत 66 से अधिक चिकित्सकों को मिला सम्मान
विज्ञापन
सीएमओ सभागार में सीएमएस को सम्मानित करते रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंडस क्लब के इलेक्ट रोटरी गवर्न
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। डॉक्टर्स डे पर नगर व सिकंदराबाद में जगह-जगह सम्मान समारोह का आयोजन कर 66 से अधिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स क्लब ने सीएमओ सभागार में 45 चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, भाविप सेवार्थ शाखा और पंजाब नेशनल बैंक ने भी उन्हें सम्मानित किया।
सीएमओ सभागार में आयोजित रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स क्लब के समारोह में मुख्य अतिथि इलेक्ट रोटरी गवर्नर डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी रहे। मुख्य अतिथि ने सीएमओ, डिप्टी सीएमओ व सीएमएस समेत विभाग के 45 चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष मुकेश गुप्ता को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। रोटरी का हमेशा यही प्रयास रहा है कि समाज के असली नायकों को सामने लाया जाए। कहा कि चिकित्सक प्रतिदिन सैकड़ों जिंदगियां बचाते हैं। चिकित्सक के हाथ में सिर्फ स्टेथोस्कोप नहीं बल्कि भरोसा होता है। समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाविप सेवार्थ शाखा ने 21 चिकित्सकों को किया सम्मानित
भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने शहर के 21 चिकित्सकों को उनके स्थल पर पहुंचकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। परिषद के सदस्यों ने चिकित्सकों के समाज व मानव सेवा में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। शाखा संयोजक चंद्रभूषण मित्तल ने बताया कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान में उनके योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस दौरान डॉ. एसके गोयल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. प्रियांश अग्रवाल, डॉ. शोभा गर्ग, डॉ. श्यामा नंद आदि चिकित्सकों को सम्मानित किया।
जहां उम्मीदें थम जाती हैं हर एक द्वार...
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से मंडल प्रमुख हेमंत सिंह सोनगरा व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक धीरज कुमार झा ने सरकारी व निजी चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंडल प्रमुख ने कहा कि डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की वह सशक्त पहचान है जो पीड़ा में उपचार, निराशा में विश्वास और संकट में जीवन का संबल बनती है। कहते भी है कि जहां उम्मीदें थम जाती हैं हर एक द्वार, वहीं डॉक्टर बनकर आते हैं ईश्वर का आकार। जब कोई व्यक्ति जीवन के सबसे कठिन क्षणों से गुजरता है, तब एक चिकित्सक केवल दवा ही नहीं देता, बल्कि साहस और भरोसा भी देता है।
सिकंदराबाद में रोटरी क्लब ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान डॉ. तरुण बंसल को रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन गर्ग व सचिव अजय शर्मा ने सम्मानित किया। क्लब के सदस्य विशाल सिंह, पिंकी बोहरा व सुशील शर्मा ने कहा कि समाज के निर्माण व विकास में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह दिवस महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।