{"_id":"67bca70c1ef4d5f47501c7da","slug":"doctor-sentenced-to-life-imprisonment-for-murdering-his-wife-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-130076-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पत्नी की हत्या में चिकित्सक को उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पत्नी की हत्या में चिकित्सक को उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
अनूपशहर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूपशहर विनीत चौधरी ने वर्ष 2021 में पत्नी के हत्यारोपी होम्योपैथिक चिकित्सक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास व 55 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया है। वहीं चिकित्सक की प्रेमिका को कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है।
वादी मुकदमा रामगोपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शशिप्रभा की शादी मेरठ निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक राहुल गौतम से 9 दिसंबर 2012 को की थी। राहुल सीएचसी डिबाई में होम्योपैथिक डॉक्टर था, जबकि उनकी पुत्री शिक्षिका थी। दोनों नरौरा की सरकारी कॉलोनी पीएलजीसी में रहते थे।
शादी के बाद से ही संतान न होने के कारण डॉ. राहुल पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस संबंध में शशिप्रभा ने करीब 7-8 साल पहले थाना कोतवाली मैनपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था।
विज्ञापन
26 जून 2021 की सुबह राहुल ने उन्हें फोन कर बताया कि शशिप्रभा कहीं चली गई है। खोजबीन करने पर रामगोपाल को पता चला कि डॉ. राहुल के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसका शशिप्रभा विरोध करती थीं।
25 जून को दोनों में झगड़ा हुआ था। 27 जून को शशिप्रभा का शव गंगा नदी में मिला। जानकारी करने पर पता चला कि राहुल ने महिला मित्र के साथ मिलकर शशिप्रभा की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया।