फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doctor beaten

गोशाला में गोवंश दाखिल करने के विवाद में पशु चिकित्सक को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
doctor beaten
गोशाला में गोवंश दाखिल करने के विवाद में पशु चिकित्सक को पीटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। गांव दौलताबाद-रामगढ़ की अस्थाई गोशाला में गोवंश दाखिल करने के विवाद के बाद पशु चिकित्सक को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई।
लखावटी पशु चिकित्सक डाक्टर चंद्रजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम बीबीनगर ब्लॉक के एक गांव का प्रधान दो गाड़ियों में दो दर्जन से अधिक गोवंशों को भरकर दौलताबाद-रामगढ़ स्थित गोशाला पहुंचा था। दूसरे गांव के पूर्व प्रधान के सहयोग से जबरन उन्हें गोशाला में दाखिल करना चाहता था। केयर टेकर ने उन्हें बताया कि चिकित्सक ही दाखिल कर सकते हैं। सूचना पर वह पहुंचे और बिना सीडीओ की अनुमति के गोवंशों को दाखिल करने से इनकार कर दिया। इस पर प्रधान और पूर्व प्रधान ने अभद्रता शुरू कर दी तो वह ब्लॉक परिसर स्थित कार्यालय में आ गए। इस बीच प्रधान और पूर्व प्रधान ने फोन पर सीडीओ से गोवंशों को दाखिल करने की अनुमति ली। इसके बाद आरोपी तीन चार अन्य लोगों को लेकर कार्यालय पहुंचे और उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने कार्यालय में घुसकर जान बचाई। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वसूली कर रहा था पूर्व प्रधान
घटना के बाद चिकित्सक डाक्टर चंद्रजीत सिंह सीडीओ कार्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान प्रति गोवंश एक हजार रुपये की वसूली कर गोवंशों को दाखिल करा रहा था। औरंगाबाद थाने के एसओ प्रताप सिंह ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुका है पूर्व प्रधान
पशु चिकित्सक को पीटने का आरोपी पूर्व प्रधान पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उस पर ग्राम पंचायत सचिव की पिटाई का भी आरोप लगा था। बुलंदशहर के एक शिक्षक के मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें गधे पर बैठाकर घुमाया था। दोनों ही मामलों में वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed