फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM will teach teachers to improve the education

शिक्षा सुधार को शिक्षकों की क्लास लेंगे डीएम

Thu, 22 Dec 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 22 Dec 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
DM will teach teachers to improve the education
शिक्षा सुधार - फोटो : ब्यूरो

बेसिक शिक्षा में शिक्षा सुधार को लेकर नुमाईश ग्राउंड में शनिवार को आरटीई 2016 मेला लगाया जाएगा। जिसमें जिले के सभी शिक्षक उपस्थित होंगे। शिक्षकों को डीएम आंजनेय कुमार सिंह संबोधित कर उन्हें शिक्षा सुधार का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि आरटीई 2016 मेला नुमाईश मैदान स्थित रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता डीएम आंजनेय कुमार सिंह करेंगे। जिले के शिक्षक मेले में दो चरणों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


पहला चरण सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसमें विकास क्षेत्र बुलंदशहर, अगौता, शिकारपुर, सिकंदराबाद, खुर्जा, अरनिया, लखावठी और गुलावठी के समस्त शिक्षक भागीदारी करेंगे। इसके बाद दूसरा चरण दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें विकास क्षेत्र, डिबाई, दानपुर, स्याना, जहांगीराबाद, बीबीनगर, पहासू, अनूपशहर और ऊंचागांव क्षेत्र के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जिले के समस्त शिक्षक और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी अवश्य होगी। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना के अनुसार आरटीई 2016 मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कार्य में नगर पालिका से भी सहयोग लिया जाएगा। मेले के मद्देनजर शनिवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में अवकाश भी रहेगा।

अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी शिक्षक मेले से अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मेले में प्रतिभाग करने से पहले शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को काउंटर पर हस्ताक्षर करेंगे।


यदि किसी शिक्षक ने हस्ताक्षर नहीं किए तो उसे भी अनुपस्थित माना जाएगा। सभी शिक्षकों को चाहिए कि वह मेले में बने काउंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को हस्ताक्षर अवश्य करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed