फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM's meeting

जिला और ब्लॉक लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिला और ब्लॉक लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के निर्देश
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शासन के नवीन निर्धारित 37 विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं में भुगतान की स्थिति खराब पाए जाने पर जिला लेखा प्रबंधक और ब्लॉक लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्त करने के निर्देश सीएमओ को जारी किए हैं।
डीएम ने किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि सभी सीएससी के माध्यम से किसान सम्मान निधि में किसान का नया आवेदन करने से पूर्व आधार नंबर से डाटा में सत्यापन कर लें, जिससे यह जानकारी मिल सके कि पूर्व में उनका आवेदन तो नहीं किया गया है। सोलर पंप लगाए जाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष सोलर पंप लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत सीवीओ को गोवंश की सुपुर्दगी का सत्यापन कराते हुए ईयर टैग नंबर, संबंधित व्यक्ति का नाम, पता आदि सूचनाएं पंजिका में दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की समीक्षा की। साथ ही सीएमओ को संपूर्ण समाधान दिवसों में गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप लगवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित करने को भी कहा है। साथ ही डीएम ने बैठक में जल निगम की परियोजनाओं में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। पालिका द्वारा नगर में विकसित किए जा रहे पार्कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए एई नगर पालिका को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed