{"_id":"68ffa2f1eca9f0186b05ea34","slug":"dm-reviewed-the-chief-ministers-dashboard-and-projects-worth-more-than-rs-50-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142660-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डीएम ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डीएम ने की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की प्रगति, उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य और 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कार्यदाई संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
कहा कि जिन योजनाओं और कार्यों की समीक्षा शासन स्तर पर की जाती है, उनके लिए एक ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। मासिक रूप से प्रगति का आंकलन करें और विश्लेषण करें कि कितने प्रतिशत और प्रगति लाने से ग्रेड में सुधार किया जा सकता है। बैठक में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं के लिए धनराशि प्राप्त हो चुकी है, उन्हें तुरंत और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जो कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें विभाग को हैंडओवर करने की कार्रवाई की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।