{"_id":"66a3d427dfaa82eedd059906","slug":"dm-inspected-arto-office-along-with-ssp-two-detained-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-119359-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: डीएम ने एसएसपी संग एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: डीएम ने एसएसपी संग एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, दो हिरासत में
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के पास संचालित एक दुकान में आवेदनों की पूछताछ करते डीएम। स्त्रोत - सूचना विभाग
-
- 1
-
Link Copied
बुलंदशहर। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को एसएसपी श्लोक कुमार संग एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के बाहर जमा रहने वाले दलाल काउंटर छोड़ भाग खड़े हुए। डीएम को फोटो स्टेट की दुकानों पर आवेदन जमा मिलने पर नाराजगी जाहिर की। दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही एआरटीओ को कार्यालय में दलालों की एंट्री बंद रखने के सख्त निर्देश दिए।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंच बाहर संचालित हो रही दुकानों पर रखे दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर कार्यालय से प्राप्त होने वाले फार्म मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही दुकानों पर काफी आवेदन जमा मिले। तो कुछ दुकानदार अपने काउंटर छोड़ व शटर गिरा भाग खड़े हुए। मौके पर मिले लोगों से डीएम और एसएसपी ने पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों पर काफी मात्रा में आवेदन जमा मिलने और मौके पर आवेदकों के न मिलने पर दुकान संचालक को भूड़ पुलिस के हवाले दे दिया। पुलिस को हिरासत में लिए गए युवकों की दुकान पर प्रपत्रों की जांच करने पर प्रपत्र सही न मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ सतीश कुमार, आरआई हारुन सैफी व आरआई अश्वनी पाल आदि मौजूद रहे।
एआरटीओ कार्यालय पर मिलने वाली सुविधाओं को जनता को सीधा लाभ मिल रहा है या नहीं। इसको लेकर निरीक्षण किया तो दलालों के पास कार्यालय से प्राप्त होने वाले आवेदन मिले। साथ ही दो दुकानों पर काफी आवेदन मिलने और आवेदकों के न मिलने पर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यालय में दलालों की एंट्री न देने के निर्देश दिए। दलाल के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम