फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   DM-CMS dispute

नहीं हुआ समाधान तो देंगे सामूहिक इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
DM-CMS dispute
नहीं हुआ समाधान तो देंगे सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल के सीएमएस से डीएम द्वारा अभद्रता के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल नोएडा पहुंचा। शाम सात बजे तक प्रतिनिधिमंडल की स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता नहीं हो सकी। चिकित्सकों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर चार दिन बाद सामूहिक इस्तीफा देने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश ने बताया कि डीएम की कार्यशैली के विरोध में संघ सीएमएस के समर्थन में खड़ा है। सीएमएस के विरुद्ध डीएम द्वारा बोले गए अपशब्दों का विरोध किए जाने पर डीएम ने चिकित्सकों का मनोबल गिराने के लिए कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। दोनों मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के लिए चार सदस्यीय दल लखनऊ जाने के लिए रवाना हुआ। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री के नोएडा होने की जानकारी मिलने पर प्रतिनिधिमंडल लौट आया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मंगलवार शाम को मुलाकात करने का समय दिया गया था लेकिन उनके अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर डीएम पर कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा जाएगा। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है और डीएम द्वारा लिखे गए कार्रवाई पत्र पर कार्रवाई होती है तो प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सभी चिकित्सक चार दिन बाद सामूहिक इस्तीफा देंगे और अन्य संवर्ग के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष प्रकाश, सचिव डॉ. विकास राय, डिप्लोमा फार्मेसी के अध्यक्ष डॉ. जगदीश तेवतिया पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed