{"_id":"65ce459b777941d5400bdf60","slug":"divisional-commissioner-inspected-the-offices-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-111642-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंडलायुक्त ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंडलायुक्त ने कार्यालयों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
नई मंडी परिसर में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल की जानकारी लेतीं मंडल आयुक्त।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सभी देयों का भुगतान किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण दौरान कही।
बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं निर्वाचन आईटी सेल कमरे का लोकार्पण किया। इसके बाद दण्डाभिलेखागर रिकार्ड रूम में पंजीकरण रजिस्टर, सभी तहसीलों के थानावार रिकार्ड का पत्रावलियों से मिलान किया। इसके बाद नजारत के रिकॉर्ड की जांच कर नजारत में कर्मचारियों की सर्विस पुस्तिकाओं पर दर्ज किए विवरण को देखा। इसके बाद संयुक्त कार्यालय, शस्त्र अनुभाग, बिल अनुभाग, आरआरके अनुभाग, संग्रह कार्यालय, एडीएम वित्त न्यायालय, एडीएम कार्यालय, डाक रजिस्टर, गार्ड फाइल और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में नियमों के विपरीत कोई कार्य न किया जाए। नियमानुसार कार्य करते हुए समय पर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त ने लोकसभा चुनाव के लिए नई मंडी स्थित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर आवश्यक तैयारी करते हुए कर्मचारियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मौके पर अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, डीएम सीपी सिंह, सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम वित्त विवेक मिश्र मौजूद रहे।