फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diversion on GT Road and Mandir Road, jammed on GT Road

Bulandshahar News: जीटी रोड और मंदिर रोड पर डायवर्जन, जीटी रोड पर लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Diversion on GT Road and Mandir Road, jammed on GT Road
खुर्जा। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस की ओर से शुक्रवार शाम जीटी रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। अगवाल कट से अलीगढ़ चुंगी तक एक ओर का रास्ता कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया। वहीं एक तरफ दोनों दिशाओं के वाहनों का आवागमन होने पर जीटी रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन

खुर्जा में सिद्धेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक के लिए शुक्रवार दोपहर से ही कांवड़िये आने शुरू हो गए थे। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की ओर से एनएच-91 पर से खुर्जा की ओर आने के लिए अगवाल कट पर बैरिकेड लगाए गए। इसी के साथ हजरतपुर गांव मोड़ से अलीगढ़ चुंगी तक जीटी रोड पर एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई। रोडवेज बस और अन्य वाहनों के लिए तरफ का रास्ता खोला गया, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया।
विज्ञापन

वहीं रात आठ बजे के बाद मंदिर रोड पर डायवर्जन से गांधी रोड और कचहरी रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति हो गई। ऐसे में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंदिर रोड पर डायवर्जन से भारी वाहनों को गंदे नाले की पटरी से जीटी रोड की ओर रवाना किया गया। इसी के चलते गंदे नाले पर भी वाहनों की कतार लग गई। वहीं दूसरी ओर से किला गांव रोड पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article