{"_id":"592b1f0a4f1c1bf114bdb10d","slug":"district-s-result-is-74-83-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"74.83 फीसदी रहा जिले का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
74.83 फीसदी रहा जिले का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम 74.83 रहा। परीक्षा में 3421 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 829 फेल हो गए। अच्छे नंबर पाने वाले छात्रों के परिजनों में भी खुशी का माहौल है।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 4572 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 322 ने परीक्षा छोड़ दी थी जबकि 4250 ने परीक्षा दी थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। रिजल्ट आने से पहले उन्होंने पास होने को प्रार्थना और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी की थी।
विज्ञापन
फेल होने वाले विद्यार्थियों में पास होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी जबकि अधिकतर को रिजल्ट आने से पहले ही पता था कि वह अच्छे नंबर पाएंगे। इसलिए वह पहले से ही पास होने का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी कर दिया था। रिजल्ट जारी होते ही कैफे और अपने घर इंटरनेट के साथ मोबाइल पर देखा गया। रिजल्ट देखते ही छात्रों की खुशी का ठिकाना न रहा। वह एकसाथ उछल पड़े।