फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   District police caught illegal liquor distilleries at three places, four arrested

Bulandshahar News: जनपद पुलिस ने तीन जगह पकड़ी अवैध शराब की भट्ठी, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद पुलिस सक्रिय है। पुलिस लगातार अवैध शराब माफिया, तस्कर और अवैध रूप से संचालित तमंचा फैक्टरी पकड़ रही है। वहीं, अब नगर कोतवाली, अगौता और ऊंचागांव पुलिस अलग-अलग स्थानों पर संचालित देशी कच्ची शराब की तीन भट्टी पकड़ी हैं। जहां से भारी मात्रा में शराब और लहन बरामद किया गया है। पुलिस ने लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ काली नदी पुल स्याना रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काली नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा भट्ठी लगाकर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ दक्ष गार्डन के पास काली नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर काली नदी के समीप दबिश देकर दो आरोपियों को शराब बनाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त शकील निवासी गांव मरगूबपुर थाना कोतवाली देहात और शमीम निवासी गांव हुसैनपुर थाना गुलावठी के रूप में हुई। आरोपियों द्वारा झाड़ियों में गड्ढा बनाकर ईटों का चूल्हा बनाकर उसमें कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके से करीब 1400 लीटर लहन, 160 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, भगोने, ड्रम आदि सामान बरामद किया गया। बरामद लहन को नदी के किनारे बने गड्ढे में गिराकर नष्ट करा दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


------

अगौता पुलिस ने बरामद की 200 लीटर शराब

थाना अगौता पुलिस को मंगलवार सुबह चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि असावर मार्ग पर स्थित एक आम के बाग के पास कुछ आरोपी कच्ची देशी शराब की भट्ठी चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और दो आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही मौके से 200 लीटर कच्ची शराब, 2000 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त गंगाचरन सिंह निवासी गांव बबूपुर थाना अगौता और राजकुमार सिंह निवासी गांव अकबरपुर रैना थाना अगौता के रूप में हुई। दोनो आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

ऊंचागांव में अमरगढ़ रोड स्थित बाग में चल रही शराब भट्टी पकड़ी
ऊंचागांव । क्षेत्र में पुलिस गस्त के दौरान ऊंचागांव चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। सोमवार की देर शाम ऊंचागांव चौकी पुलिस क्षेत्र में गस्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि ऊंचागांव से अमरगढ़ मार्ग पर आम के बाग के समीप एक युवक नीली कैन के साथ खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी घेराबंदी कर उसको हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि कैन में 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब भरी हुई है। आरोपी की शिनाख्त अजय सिंह निवासी गांव ऊंचागांव के रूप में हुई। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed