{"_id":"62e40dea32e2f04b233deef2","slug":"district-hospital-bulandshahr-news-gbd24224267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन के कार्यभार संभालने के बाद भी ओपीडी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन के कार्यभार संभालने के बाद भी ओपीडी खाली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले अस्पताल में पिछले एक माह से बंद चल रहे नेत्र विभाग में सर्जन के कार्यभार संभालने के बाद भी सुविधाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। अस्पताल में तैनात सर्जन के प्रशिक्षण संबंधी कार्य में व्यस्तता और नवीन नेत्र सर्जन द्वारा कार्यभार संभालने के बाद अवकाश पर चले जाने से मरीजों की समस्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को ओपीडी में कोई भी विशेषज्ञ न होने पर मरीजों को बिना जांच और परामर्श के लैटना पड़ा।
जिला अस्पताल में तैनात एक सर्जन का अन्य जनपद के लिए एक माह पूर्व स्थानांतरण हो गया था। इनके स्थान पर भेजे गए नेत्र सर्जन द्वारा आदेश के 25 दिन बाद चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद मरीजों को उम्मीद जगी की एक माह से बंद चल रही ओपीडी और ओटी पटरी पर लौट आएगी। लेकिन नवीन नेत्र सर्जन द्वारा चार्ज संभालने के बाद अवकाश पर चले गए। इससे मरीजों को निराशा हाथ लगी और पिछले कई दिनों से प्रतिदिन ओपीडी के चक्कर लगा रहे हैं।
बोले मरीज
आंख से कम दिखाई देता है। पिछले 10 दिन से समय-समय पर आंख दिखाने के लिए आ रही हूं लेकिन कोई मिलता नहीं और यह भी नहीं बताया जाता कि कब आएंगे। - रुकवीरी, मरीज
विज्ञापन
आंख में परेशानी होने पर जिला अस्पताल आया था। पंजीकरण के बाद नेत्र विभाग की ओपीडी में आया तो सभी कक्ष चिकित्सकों से खाली मिले। एक भी चिकित्सक नहीं मिले। - अंकुर शर्मा, मरीज
नेत्र सर्जन एक-दो दिन में अवकाश से लौट आएंगे। तभी तक लोगों को परेशानी हो सकती है। एक-दो मरीज चिकित्सकों के न होने की शिकायत करने आए तो को अन्य विशेषज्ञ के माध्यम से उपचार करवाया। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएस जिला अस्पताल