फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dispute over filling water, younger brother's wife's finger bitten

Bulandshahar News: पानी भरने का विवाद, छोटे भाई की पत्नी की चबा डाली अंगुली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Dispute over filling water, younger brother's wife's finger bitten
बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अवंतिनगर भूड़ में पानी भरने के विवाद में आरोप है कि जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की अंगुली को दांतों से चबा डाला। शोर सुनकर बचाने आए पति को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अवंतिनगर भूड़ निवासी शालू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह घर में पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप चला रही थी। इसी बात को लेकर उसके जेठ निर्देश उर्फ रोहताश और जेठानी मंशू ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब शालू ने इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान जेठ निर्देश ने उसकी उंगली को चबा लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
पत्नी की चीख-पुकार सुनकर जब अरुण उसे बचाने दौड़ा, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। हंगामा बढ़ता देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर दंपती को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed