फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dislocation: Thousands of Quintal Wheat on the Road

अव्यवस्था ः सड़क पर पड़ा हजारों क्विंटल गेहूं

Wed, 03 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 03 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dislocation: Thousands of Quintal Wheat on the Road
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कर्मियों की मनमानी के कारण हजारों क्विंटल गेहूं सड़क पर ही पड़ा हुआ है। गोदाम में प्रवेश नहीं मिल पाने के कारण सैकड़ों ट्रक गेहूं करीब 30 घंटे तक ट्रक सड़क पर ही खड़े रहे। ट्रक चालकों ने हंगामा किया तो अफसर हरकत में आए। अफसरों ने कनेक्टिविटी ठप होने से गेहूं भंडारण नहीं होने का कारण बताया है।

काफी देर बाद कनेक्टिविटी शुरू होने से भंडारण हो सका। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों पर कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण गेहूं भंडारण में काफी परेशानी हो रही है। सोमवार देर शाम से सुबह चांदपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर 100 से ज्यादा ट्रक खड़े हो गए , लेकिन इन्हें गोदाम के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इसके कारण हजारों क्विंटल गेहूं सड़क पर ही पूरी रात पड़ा रहा। मंगलवार सुबह ट्रक चालकों ने अंदर प्रवेश करना चाहा तो कर्मियों ने ट्रकों को गेट पर ही रोक दिया। काफी देर तक भी ट्रकों के अंदर नहीं घुसने पर ट्रक चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना जैसे ही अफसरों के पास पहुंची तो हड़कंप मच गया। अफसरों ने कर्मियों से ट्रकों के अंदर नहीं आने देने का कारण पूछा तो कनेक्टिीविटी फेल होना बताया गया। अफसरों ने बताया कि गोदाम की कनेक्टिविटी ठप होने से ट्रकों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।


जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र ने बताया कि एफसीआई अफसरों ने बताया कि कनेक्टिविटी फेल होने के कारण ट्रकों को अंदर नहीं आने दिया गया। इसके कारण गेहूं भंडारण में परेशानी हुई। कनेक्टिविटी सुचारु होते ही भंडारण प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed