फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Disease increasing due to piles of filth and garbage

Bulandshahar News: निकायों में गंदगी व कचरे के ढेर से बढ़ रही बीमारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Disease increasing due to piles of filth and garbage
पहासू निकाय क्षेत्र में फैला कूड़ा-कचरा।
बुलंदशहर। शहर से लेकर देहात तक बुखार का प्रकोप है। बुखार से करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले की नगर निकायों से जुड़े जिम्मेदारी सजग नहीं हैं। जगह-जगह लगे कूड़े-कचरे के ढेर इसकी गवाही दे रहे हैं। कूड़ा-कचरा नहीं उठने पर मच्छर जनित बीमारी फैलने की भी लोगों को संभावना बन रही है। यहीं नहीं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। इसका पता करने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला ने पड़ताल की।
विज्ञापन

बुखार और मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का प्रमुख कारण गंदगी है। घरों और आसपास पानी का ठहराव न हो। इसके लिए न तो जागरूक किया जाता है। बावजूद इसके निकाय क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर और कई स्थानों पर जलभराव देखा जा सकता है। लोग इस संबंध में पालिका के जिम्मेदारों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन साफ-सफाई को लेकर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहासू, सिकंदराबाद, खुर्जा और बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर मिले।
विज्ञापन

सीन : 1
शिकारपुर रोड पर फैला कूड़ा-कचरा
पहासू में शिकारपुर रोड पर आबादी के पास बड़े क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैला है। इस जगह पर कचरे के आसपास जलभराव भी है। यहां पर गंदगी इस कदर फैली है कि मच्छरों की भरमार है। कस्बा वासी रहीम और अब्दुल ने बताया कि यहां से कूड़ा उठाने और मच्छरों से निजात दिलाने की कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन: 2
मंदिर रोड के किनारे लगा कूड़े का ढेर
खुर्जा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर आम देखे जा सकते हैं। लेकिन नगर के प्रमुख मार्ग मंदिर रोड के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां से गुजरने वाले लोग भी इस कूड़े से उठने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। क्षेत्र निवासी रामवीर और प्रेम सिंह ने बताया कि कई बार नगर पालिका को समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
सीन : 3
वार्ड चार और 23 में बुरा हाल
सिकंदराबाद नगर के वार्ड चार और 23 23 में आबादी क्षेत्र में खाली पड़े प्लाटों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वही वार्ड से होकर गुजर रहा नाला भी गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है। हल्की बारिश में ही वार्ड की गलियों में जलभराव की स्थिति हो जाती है। लोगों का कहना है कि पालिका समस्या को दूर करने में विफल साबित हो रही है।
सीन : 4
नुमाइश मैदान में लगा कूडे़ का ढेर
नगर क्षेत्र के नुमाइश मैदान में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। क्षेत्र निवासी राजवीर और प्रदीप कुमार ने बताया कि यहां पर कई-कई दिन तक कूड़ा पड़ा रहता है। बारिश होने पर इस कूड़े से बदबू उठने लगती है और मच्छरों की भी संख्या बढ़ जाती है। पालिका ने शिकायत करने के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं दिलाई है।

बोले लोग
सिकंदराबाद में संकरी गलियों से कूड़ा नहीं उठ पाता है। ऐसे में लोग खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा डाल देते हैं। जिससे क्षेत्र में गंदगी फैलती है। पालिका से संकरी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए गई बार ई-रिक्शा, अन्य छोटा वाहन भेजने की मांग की गई है। - फरीद मंसूरी, सिकंदराबाद।
सफाई के लिए पहुंचने वाले कर्मचारी केवल सड़कों पर सफाई करते हैं। गलियों में सफाई नहीं करते। वहीं घरों से कूड़ा भी नहीं लेते हैं। घरों से कूड़ा नहीं उठाने से वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग जाते हैं। पालिका में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। - मतीन अहमद, सिकंदराबाद
खुर्जा में इस समय सबसे अधिक परेशानी मंदिर रोड पर लगे कूड़े-कचरे के ढेरों से है। इनकी वजह से बदबू और मच्छरों से निजात नहीं मिल रही है। नगर पालिका को चाहिए कि इस समस्या को दूर करने की दिशा में पहल करें। - गाेलू चौधरी, खुर्जा

निकायों से प्रतिदिन कूड़ा-कचरा उठ रहा है। इसके लिए निकायों को समय-समय पर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। यदि किसी निकाय पर लापरवाही बरती जा रही है तो उसके संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। - डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed