{"_id":"68e93918b1bb78c6a605aa38","slug":"direct-bus-will-be-available-from-saidpur-to-noida-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106693-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सैदपुर से नोएडा के लिए मिलेगी सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सैदपुर से नोएडा के लिए मिलेगी सीधी बस
विज्ञापन
सिकंदराबाद। अब बीबीनगर के सैदपुर से नोएडा के लिए सीधी बस मिलेगी। पूर्व में बीबीनगर से नोएडा जाने के लिए लोगों को वाया हापुड़, गाजियाबाद या वाया गुलावठी, सिकंदराबाद से नोएडा जाना पड़ता था। सीधी बस सेवा शुरू होने से जहां सैदपुर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं मार्ग पर पड़ने वाले अन्य गांव के ग्रामीणों को बस सेवा लाभ मिलेगा। बस के संचालन के लिए मार्ग का सर्वे किया जा रहा है।
एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि बीबीनगर के सैदपुर से नोएडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना है जिसके लिए मार्ग पर सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। बताया कि बस सुबह सात बजे सैदपुर से नोएडा के लिए रवाना होगी। गुलावठी, सिकंदराबाद, दनकौर, ककोड़, चचूरा नहर होते हुए नोएडा के सेक्टर- 37 पहुंचेगी। शाम में 5.30 बजे बस नोएडा से सैदपुर के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से मार्ग पर पड़ने वाले करीब तीस गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।