फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Direct bus service will be available

Bulandshahar News: सिकंदराबाद से खाटू श्याम के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब सिकंदराबाद से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। एआरएम ने परमिट के लिए आवेदन किया है। परमिट मिलने के साथ ही बस सेवा की शुरूवात कर दी जाएगी।

बता दें कि सिकंदराबाद क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जाते हैं, जिसके लिए उन्हें दिल्ली, गाजियाबाद आदि से बस सेवा लेनी पड़ती है। एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों के लिए शुरू की जाने वाली सीधी बस सेवा की श्रृंखला में सिकंदराबाद से खाटू श्याम के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। खाटू श्याम के लिए बस सेवा के लिए उन्होंने परमिट के लिए आवेदन किया है। परमिट मिलने के साथ ही बस सेवा की शुरूवात कर दी जाएगी। बताया कि हाल ही में बनारस के लिए सिकंदराबाद से, ककोड़ के झाझर से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा की शुरू की गई है। झाझर से हरिद्वार जाने वाली बस सिकंदराबाद डिपो से होकर जाएगी। एआरएम ने बताया कि हाल में ही सिकंदराबाद डिपो को दस नई बसें मिली हैं। शनिवार को डिपो को दो ओर नई बसें मिल गई हैं। जिनमें दो बसों को बनारस, दो बसों को झांसी, दो बसों को दिल्ली, दो बसों को लखनऊ, एक बस को हरिद्वार, एक बस को समताबाद रूट पर लगाया गया है। शनिवार को मिली दो नई बसों को आजमढ़ मार्ग पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed