फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dilapidated wires will be replaced at 11 places in Khurja

Bulandshahar News: खुर्जा में 11 स्थानों पर बदले जाएंगे जर्जर तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated wires will be replaced at 11 places in Khurja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। क्षेत्र में 11 स्थानों पर जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इससे लोगों को शॉर्ट-सर्किट और विद्युत कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही तार टूटने के हादसों पर भी नियंत्रण लगेगा। अधिशासी अभियंता ने निर्धारित कंपनी को जल्द तार बदलने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र में जर्जर तार टूटकर गिरने और उनके हो रहे हादसों के मामले बढ़ रहे थे। गर्मियों में अधिक समस्या हो जाती है। गर्मियों में विद्युत की खपत अधिक होती है। ऐसे में तार टूटने से काफी देर तक कटौती का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने 25 नवंबर को अधिशासी अभियंता खुर्जा को पत्र लिखकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जर्जर तारों की स्थिति बताई थी और तार बदलने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि पत्र में बताए गए स्थानों को चिंहित कर संबंधित जेई से अन्य जगह की जानकारी ली और कुल 11 स्थानों पर तार बदलने के निर्देश दिए। इसमें 33 केवी लाइन में बिजली घर नंबर-4 खुर्जा की ओर आने वाली लाइन और अरनिया बिजली घर पर आने वाली लाइन बदली जाएगी। 11 केवी में ईदगाह फीडर, जंक्शन फीडर, टाउन प्रथम फीडर, एसएस 2 फीडर, मदनपुर फीडर पर कार्य होगा। इसके अलावा एलटी लाइन में बिजली घर नंबर चार से पीली कोठी खुर्जा, बिजली घर पॉटरी सेंटर से सुभाष रोड-ईदगाह रोड- बुर्ज, बिजली घर तेलिया घाट से कबाड़ी बाजार चौराहा- मोहल्ला नवलपुरा- सुभाष रोड और बिजली तेलिया घाट से नई बस्ती, सिटी स्टेशन, चंद्रलोक कॉलोनी व कबाड़ी बाजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed