{"_id":"69175d5a0ad59fa19805a4ed","slug":"digital-libraries-will-be-built-in-128-gram-panchayats-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143596-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 128 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 128 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए 5.12 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। एक लाइब्रेरी के निर्माण पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने पहले चरण में जिले की कुल 946 ग्राम पंचायतों में से 128 ग्राम पंचायतों के बड़े ग्राम सचिवालयों का चयन किया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। चार लाख रुपये में पुस्तक, एवं डिजिटल सामान फर्नीचर व कंप्यूटर के उपकरण खरीदे जाएंगे। शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और सभी सामान वहीं से आएगा। शासन द्वारा पहले चरण में 16 ब्लॉक की 128 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी बनाई जा रही है।
इन ग्राम पंचायतों के सचिवालय बड़े हैं और कई कमरे हैं तो लाइब्रेरी बनाने में कोई दिक्क्त नहीं होगी। शासन स्तर से जो डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं उसमें ग्राम प्रधान व सचिवों का हस्तक्षेप पूरी तरह से खत्म हो गया है। शासन ने सीधा ग्राम पंचायतों का चयन किया है और फर्म के माध्यम से सभी सामान खरीदा जाएगा। संवाद