{"_id":"65c3b90f6540d0ced6055359","slug":"digital-doctor-clinics-will-open-in-946-gram-panchayats-of-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-111198-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले की 946 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले की 946 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब गांवों में रहने वाले लोगों को गांवों में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा। इसके लिए कंपनी की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की स्थापना करने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने प्रदेश सरकार के साथ 3350 करोड़ रुपये वाले निवेश के लिए एमओयू साइन किया है। इससे जिले की 946 ग्राम पंचायतों में रहने वाले 25 लाख से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के साथ सस्ती दवाएं, 110 से अधिक खून की जांच और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
फरवरी 2023 में आयोजित हुए इन्वेस्टर्स समिट के दौरान नोएडा की एक कंपनी की ओर से 350 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू साइन किया था। इसके तहत जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक खोलने की योजना थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव से जब कंपनी के सीईओ संजय कुमार ने बात की तो उन्होंने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना बनाने के निर्देश दिए। जिसके चलते कंपनी की ओर से अब इसे पूरे प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में संचालित करने के लिए 3350 करोड़ रुपये का संशोधित एमओयू किया है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक फिलहाल 18 जिलों में डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक बनाए जा चुके हैं, जबकि बुलंदशहर में भी जमीन ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले सिकंदराबाद तहसील की किसी एक ग्राम पंचायत में क्लीनिक बना दिया जाएगा। इससे पूरे प्रदेश में कुल 1.90 लाख मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ अन्य लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
टेली कंसल्टेशन से मिलेगा परामर्श, होंगी 110 खून की जांच
डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक पर एमबीबीएस और एमडी डिग्री धारक चिकित्सकों को टेली कंसल्टेशन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस क्लीनिक के लिए न्यूनतम 300 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होगी। लैब में 20 रुपये में मरीजों की फीवर प्रोफाइल वाली 110 खून की जांच भी की जाएंगी। जबकि चिकित्सकों के परामर्श पर अधिकतम 60 रुपये में दो दिन की दवाई भी दी जाएगी। साथ ही क्लीनिक पर एक बेड, मल्टी मॉनिटर, ऑक्सीजन समेत सेमी आईसीयू की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं संजय कुमार
कंपनी के सीईओ संजय कुमार मूलरूप से जिले के गांव वीरखेड़ा के रहने वाले हैं। संजय कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी के पैनल पर दो जनरल फिजीशियन, एक स्किन स्पेशलिस्ट समेत कुल पांच एमडी और 12 एमबीबीएस चिकित्सक जुड़े हैं, बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के जुड़ने का सिलसिला जारी है।
ओबडू कंपनी ने जिले में 350 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3350 करोड़ कर दिया गया है। कंपनी की ओर से डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक का प्रजेंटेशन सरकार के उच्चाधिकारियों के समक्ष कर दिया गया है। जल्द ही जमीन ब्रेकिंग सेरेमनी के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - एके सिंह, उपायुक्त, उद्यमिता एवं प्रोत्साहन केंद्र