फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dig roads

हाईवे ही नहीं, बीडीए की बनाई सड़कों पर भी गड्ढे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dig roads
भूड़ चौराहे से तहसील रोड पर गुजरते वाहनों से उड़ती हुई धूल - फोटो : BULANDSHAHR
हाईवे ही नहीं, बीडीए की बनाई सड़कों पर भी गड्ढे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में एनएचएआई ही नहीं, नगर पालिका और बीडीए द्वारा बनाई गई सड़कों का हाल भी बदतर है। खास तौर पर भूड़ चौराहे से देहात कोतवाली होते हुए नेशनल हाईवे-91 को जोड़ने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। बताया जा रहा है ये गड्ढे सीवर लाइन डाले जाने के बाद बने हैं, जिन्हें अभी तक सुधारा नहीं जा सका है।
करीब चार वर्ष पूर्व बीडीए ने भूड़ चौराहे से देहात कोतवाली होते हुए नेशनल हाईवे 91 को जोड़ने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण और सुंदरीकरण करीब छह करोड़ की लागत से कराया था। उस दौरान सड़क के बीच में डिवाइडर बनाया गया। लेकिन, वर्तमान में इस सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। कई स्थानों पर डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बाईपास पर सबसे बुरी स्थिति चांदपुर रोड कट के पास से लेकर तहसील तक है। वहीं, खुर्जा रोड पर आजाद पब्लिक स्कूल के पास सड़क में आधे फुट से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

अफसर गंभीर नहीं
सड़क टूटी होने से काफी धूल उड़ रही है, जिसके चलते घरों में बुरा हाल है। इससे सांस समेत अन्य प्रकार की बीमारी फैल रही हैं। अफसर इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मान सिंह
रात में सोना दूभर
बड़े वाहनों के गड्ढों से गुजरने के दौरान तेज आवाज होती है। ऐसे में रात में सोना दूभर हो रहा है। इसके अलावा खाना बनाने व खाने के दौरान भी धूल घरों में उड़ रही होती है। - अबरार
कई बार गुहार लगाई
समस्या के समाधान के लिए अफसरों से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिकारी उक्त रोड से गुजरने के बजाए अन्य सड़कों से आते-जाते हैं। - सरबजीत सिंह
धूल उड़ने से होती है परेशानी
भूड़ चौराहे से तहसील तक सड़क बुरी तरह से टूट चुकी है। भारी वाहन चलने के कारण धूल उड़ती है, जो सांस के माध्यम से लोगों के फेफड़ों तक पहुंच रही है। - नरेश कुमार शर्मा
बोले अधिकारी
सरकार से मांगा गया है बजट
सरकार से बजट की मांग की गई है, ताकि कुछ विकास कार्य कराए जा सके। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया जा चुका है। उनकी ओर से सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
- हर्षिता माथुर, उपाध्यक्ष, बीडीए
जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद
भूड़ चौराहे से चीनी मिल फ्लाईओवर तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजने के बाद बजट और अनुमति मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।

- जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विधिक कार्रवाई होगी
नगर पालिका और सीवर लाइन का कार्य कर रही संस्थाओं को सड़क के निर्माण के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। 10 से 15 दिनों के अंदर सड़कें नहीं बनती हैं तो शासन को अवगत कराते हुए संबंधित अफसरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।
- रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed