फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   died decleard women found live

जिस पत्नी की हत्या का दर्ज था मुकदमा, वो जिंदा मिली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:24 PM IST
सार

जिस महिला की उसके भाई ने छह माह पूर्व गुमशुदगी और पति ने करीब डेढ़ माह पूर्व हत्या की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई, उस महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मेरठ से सकुशल पुत्र के साथ बरामद कर लिया है। यह रकम उसने अपने पुत्र के इलाज व पत्नी के बेहतर भविष्य के लिए उनके खाते में दी थी लेकिन, सास व साले ने उस रकम का गलत इस्तेमाल किया और रुपयों के अभाव में इलाज न मिलने पर उसके बेटे की मौत हो गई लेकिन, अब वह पुत्र भी पुलिस ने उसकी मां के साथ जिंदा बरामद कर लिया है। महिला के भाई ने करीब छह माह पूर्व गुमशुदगी और पति ने करीब डेढ़ माह पूर्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, जांच पड़ताल में महिला के जिंदा होने के सुराग मिले और शनिवार को पुत्र के साथ बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
died decleard women found live

विस्तार

जिस पत्नी की हत्या का दर्ज था मुकदमा, वो जिंदा मिली
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिस महिला की उसके भाई ने छह माह पूर्व गुमशुदगी और पति ने करीब डेढ़ माह पूर्व हत्या की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई, उस महिला को नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मेरठ से सकुशल पुत्र के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
नगर के भूड़ निवासी रूही नाज उर्फ सिमरन का निकाह गांव काजमपुर देवली निवासी ताबिश के साथ हुआ था। निकाह के बाद रूही ने एक पुत्र को जन्म दिया। जनवरी माह में ताबिश नौकरी करने के लिए सऊदी अरब चला गया था जबकि, उसकी पत्नी अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ मायके में आकर रहने लगी लेकिन, छह फरवरी 2022 को रूही अपने पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। इस संबंध में उसके भाई अदनान ने करीब डेढ़ माह बाद 25 मार्च को नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी। अब बीते दिनों रूही का पति ताबिश वापस लौटा और पत्नी व बेटे की खोजबीन की। इसके बाद उसने शक होने पर अपने साले अदनान और सास शमा परवीन के खिलाफ रूही की हत्या की आशंका जताते हुए दो अगस्त 2022 को मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली कि रूही मेरठ में अपनी पहचान बदलकर रह रही है। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने रूही को उसके पुत्र के साथ बरामद कर लिया। साथ ही उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के दूसरे विवाह के बारे में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ताबिश ने बताया बच्चे की हो गई थी मौत, लेकिन वह भी जिंदा
यह पूरा प्रकरण अभी भी पुलिस के लिए उलझी हुई कहानी की तरह है। बीते दिनों ताबिश ने जब अपने साले व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, तब उसने बताया था कि वह अपनी सास के खाते में करीब 12.50 लाख रुपये जमा कर चुका है। यह रकम उसने अपने पुत्र के इलाज व पत्नी के बेहतर भविष्य के लिए उनके खाते में दी थी लेकिन, सास व साले ने उस रकम का गलत इस्तेमाल किया और रुपयों के अभाव में इलाज न मिलने पर उसके बेटे की मौत हो गई लेकिन, अब वह पुत्र भी पुलिस ने उसकी मां के साथ जिंदा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के भाई ने करीब छह माह पूर्व गुमशुदगी और पति ने करीब डेढ़ माह पूर्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, जांच पड़ताल में महिला के जिंदा होने के सुराग मिले और शनिवार को पुत्र के साथ बरामद कर लिया गया है। फिलहाल रूही से पूछताछ की जा रही है।
- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed